हमारे मौसम पूर्वानुमान विश्वनीय अंतर्राष्ट्रीय कंप्यूटर फोरकास्ट मॉडल्स पर आधारित हैं

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

क्या गुजरात, मध्य प्रदेश में जुलाई की मध्य में बाढ़ आएगी?

जुलाई ६, २०१७, गुरुवार

यदि अंतरष्ट्रिय फ़ॉर्कैस्ट मोडल के पूर्वानुमान माने तो गुजरात एवं मध्य प्रदेश में जुलाई १२-२० के समय में अतिवृष्टि की संभावना दिखती हैं। यह इसलिए होगा क्योंकि इन राज्यों पर से एक के बाद एक, कूल दो कम दबाव के क्षेत्र गुज़रने वाले हैं।

पहला सिस्टम बिहार/झारखंड पर जुलाई ९-१० को cyclonic सर्क्यलेशन बनेगा। जो पूर्व उत्तर प्रदेश से हो कर उत्तरिय मध्य प्रदेश पर एक दो दिन में आ धमकेगा। यहाँ यह और त्रीव बनकर लो प्रेशर सिस्टम में परिवर्तित हो जाएगा। जुलाई १३-१४ तक यह पूर्व राजस्थान पर पहुँच जाएगा। जुलाई १५-१६ गुजरात/सिंध पहुँचेगा। इसके कारण गुजरात मैं जुलाई १५ से तेज़ वर्षा हो सकती हैं। इसके पहले मध्य प्रदेश एवं दक्षिण पूर्व राजस्थानमें भारी बारिश हो सकती हैं।

दूसरा सिस्टम बांग्लादेश पर उत्पन्न होगा जुलाई १५-१६ के दिन। वहाँ से यह बंगाल, झारखंड होते हुए मध्य प्रदेश जुलाई १८ के आसपास पहुँचेगा। इस समय में राज्य में बहुत भारी वर्षा की सम्भावना है। अनुमान हैं कि यह low pressure area जुलाई १९-२० को गुजरात आ जाएगा। गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश के आसार दिखते हैं।

गुजरात को भिगोने के बाद यह सिस्टम अरब सागर मैं प्रवेश करेगा क़रीब जुलाई २१ के रोज़। वहाँ वो और घनिष्ट होकर डिप्रेशन मैं तपदिल होगा। उसके बाद शायद पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत को हिट करे या ओमान पहुँच जाय। पक्का नहीं कह सकते अभी।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचार कृपया लिखे

भारतीय उग्र मौसम कि आगाही BHARATMAUSAM.BLOGSPOT.COM